• Fri. Oct 31st, 2025

थाना जमुनापार क्षेत्र में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

ByVijay Singhal

Apr 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव सुखदेवपुर में बृहस्पतिवार रात एक पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के पीछे स्थित खेत में गड्ढा कर दफना दिया। मृतका के देवर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेने के साथ ही शव को गड्ढे से निकलवाया है। सुखदेवपुर निवासी विजय कुमार शराब पीने का आदी है। इसके चलते उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। बृहस्पतिवार रात को भी दोनों के बीच हुए विवाद के बाद विजय ने अपनी पत्नी रेखा (28) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के पीछे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। विजय के छोटे भाई और मृतका के देवर दिनेश को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने 112 पर फोन कर रेखा की हत्या की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।  पुलिस ने विजय की निशानदेही पर खेत में दबे शव को भी बरामद कर लिया। सूचना पर सीओ सिटी भूषण वर्मा और एसपी सिटी डॉ. अरिवंद कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.