• Sat. Feb 14th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए कोर्ट साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे श्रीजी महाराज

ByVijay Singhal

Apr 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान का जगद्गुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्रीजी श्यामा शरण महाराज सलेमाबाद ने समर्थन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर उस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए। साथ ही आंदोलन को धार दे रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष व संतों का हौसला बढ़ाया। यह अभियान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में चलाया जा रहा है। सोमवार को महेंद्र प्रताप सिंह ने वृंदावन स्थित एक आश्रम में श्रीजी श्याम शरण महाराज से मुलाकात की। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान की चर्चा हुई। इस दौरान महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीजी श्याम शरण महाराज के पास कई अहम साक्ष्य भी है, जो मंदिर पक्ष को मजबूत करते है, उनको भी कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही जल्दी कोर्ट से न्याय मिलने की संभावना जताई है। दरअसल, यह आंदोलन देश के साथ-साथ विदेश में भी सक्रिय हो गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.