• Sat. Feb 14th, 2026

पेड़ छांटकर रास्ता बनाने की घटना में भू स्वामी पर केस

ByVijay Singhal

Apr 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत क्षेत्र में आझई फ्लाईओवर के समीप लाखा बाग की भूमि से हरे पेड़ छांटकर रास्ता बनाने के मामले में वन विभाग की टीम ने जांच के बाद जैंत थाने में भू स्वामी के खिलाफ मुकदमा दायर कराया है। ताज ट्रेपेजियम एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। जैंत क्षेत्र में आझई फ्लाईओवर के समीप लाखा बाग में एक काॅलोनाइजर ने बाग में बेरों के पेड़ों को छांट कर काॅलोनी के लिए रास्ता बनाया था। यह खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग के एसडीओ सुशील कुमार, वन रेंजर अवधेश प्रताप सिंह व वन दरोगा अमन चौधरी बाग में जांच करने पहुंचे। यहां टीम को मौके पर 6 वृक्षों की टहनियां छटीं मिलीं। एक वृक्ष जड़ से नष्ट मिला। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया वन दरोगा अमन चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.