• Fri. Nov 27th, 2026

छात्राओं को गलत तरीके से छूने के आरोप में शिक्षक निलंबित

Byvijay.singhal1233

Apr 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विकासखंड मथुरा के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को बीएसए सुनील दत्त ने छात्राओं को गलत तरीके से छूने के आरोप में निलंबित कर दिया है। स्कूल की छात्राओं का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे शिक्षक पर इस तरह के आरोप लगा रही हैं बीएसए ने बताया कि उन्हें बीते दिनों एक वीडियो मिला, जिसमें छात्राओं ने शिक्षक पर गलत तरह से उन्हें छूने, गले लगाने का प्रयास और अश्लील शब्दों का प्रयोग करने की बात कही। छात्राएं लंबे समय से शिक्षक का विरोध कर रही थीं। ग्रामीणों ने भी बीएसए से शिकायत की थी। इसके आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया और खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, मथुरा में संबद्ध किया है। मामले की जांच के लिए बीईओ गोवर्धन और बीईओ मुख्यालय मथुरा को जांच अधिकारी नामित किया है। 15 दिन में जांच सौंपने के दिए हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.