हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पहले ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की फिर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सभी जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शहर में शाही ईदगाह मस्जिद के साथ ही जामा मस्जिद पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से साढ़े 8 बजे तक नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोग गले मिले। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय नमाज के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। देहात क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
