• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा के महुअन टोल प्लाजा पर फायरिंग, कार सवारों ने फैलाई दहशत; मची अफरा-तफरी

ByVijay Singhal

Mar 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह में महुअन टोल प्लाजा पर सुबह कार सवारों की टोल कर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद कार सवार फास्ट टैग से पेमंट कर फायरिंग करते हुए कार को दौड़ा ले गए। फायरिंग से टोल पर काम करने वाले  कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कार सवारों की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े छह बजे मथुरा की तरफ़ से कार सवार तीन युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल दिए बगैर कार सवारों ने वहां से निकालने का प्रयास किया। इस पर टोल कर्मचारियों और कार सवारों में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान कार सवारों ने फास्टटैग से टोल का भुगतान कर दिया। इसके बाद कार सवारों ने टोल से कार निकालने के दौरान फायरिंग शुरू कर दी। युवकों द्वारा की गई फायरिंग से टोल कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारी अपनी सीटों को छोड़कर भागने लगे। युवकों का दुस्साहस देख हक्के-बक्के रह गए। टोल कर्मियों ने सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवकों द्वारा की गई फायरिंग, साथ ही टोल प्लाजा कंट्रोल रूम में लगे केमरों से कार सवारों के बारे में जानकारी हासिल की। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि फायरिंग करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.