हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में वांछित आरोपी को बरसाना रोड रेलवे पुल के समीप से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को उप निरीक्षक चन्द्रवीर सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी पुलिस टीम ने सुबह करीब सवा दस बजे बरसाना रोड रेलवे पुल के समीप से चेकिंग के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद आरोपी युवक को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में चालान किया।
7455095736
