• Fri. Feb 13th, 2026

नगाड़े की तान पर थिरकीं हुरियारिनें

ByVijay Singhal

Mar 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के गांव मड़ुआका में फूलडोल मेले का आयोजन किया गया। सुबह से शिव मंदिर प्रांगण में रसिया के बीच गुलाल उड़ने लगे। यहां नगाडे़, ढप, ढोल, मृदंग की तान पर हुरियारे और हुरियारिनों ने जमकर नृत्य किया। सामूहिक गायन के साथ लोगों ने भी नृत्य का आनंद लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी योगेश नौहवार ने नगाड़ा बजाकर मेले का शुभारंभ किया। रात में जिकड़ी भजनों का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अमर सिंह प्रधान व संचालन नेत्रपाल सिंह ने किया। इस दौरान रालोद नेता जगवीर नौहवार, ग्राम प्रधान महेश चौधरी, रोहताश नौहवार, कमल सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह, कृपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.