• Tue. Feb 10th, 2026

होलिका दहन से पहले बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश

ByVijay Singhal

Mar 15, 2025
Spread the love
मथुरा। होलिका दहन से कुछ ही घंटों पहले मौसम अचानक बदल गया। बृहस्पतिवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद देर शाम तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के अधिकांश क्षेत्रों का यही हाल रहा है। मौसम विभाग ने रविवार तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। होली उत्सव पर बारिश के कारण स्थानीय बाजार में मंदी का माहौल बन गया है। व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी चिंता में डाल दिया है। किसान रामवीर तोमर का कहना है कि बारिश के साथ ही तेज हवा चलने से सरसों की फसल को नुकसान है। इसके साथ ही खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान होगा। आसमान में बादलों को देखकर वे किसान बेहद चिंतित हैं, जिनकी फसल पककर तैयार है। अगर ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश हो रही तो सरसों की फसल गिर सकती है। वहीं बारिश से खेतों में पानी भरने से गेहूं की कटाई भी प्रभावित होगी। बृहस्पतिवार को नंदगांव, मांट, गोवर्धन समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.