हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में बाल संत के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोग वीडियो क्रिएटर अभिनव अरोड़ा को भला-बुरा कह रहे हैं। यह वीडियो बरसाना की लठामार होली का बताया जा रहा है। वीडियो में अभिनव होली के रंग में पूरी तरह सराबोर हैं, कुछ ही देर बाद स्थानीय लोग उन्हें वहां से जाने के लिए कहते हैं। वीडियो को देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे लोग उन्हें मौके से भगाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में आवाज आ रही हैं, चल यहां से। तुम पर और कुछ काम नहीं है। इस होली का स्वरूप धारण कर लिया। अभिनव ने गत वर्ष भी लठामार होली के दौरान प्रिया कुंड पर हुरियारों जैसा वेष बनाया था। तब भी मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया था, इसके बाद अभिनव ने पगड़ी आदि हटाए थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे अभिनव अरोड़ा के साथ गलत व्यवहार बता रहे हैं, तो कुछ इसे बरसाने की परंपराओं से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर वीडियो कहां का है, और अभिनव को वहां से भगाने के पीछे की असली वजह क्या है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
