हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की ओर से चल रहीं दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं बुधवार को संपन्न हो गईं। अंतिम दिन दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा हुई। आसान पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। चेहरों पर उत्साह लिए विद्यार्थी केंद्र से बाहर निकले और दोस्तों को गुलाल लगाया। एक स्वर में सभी बोले, परीक्षाएं खत्म और अब सुकून के साथ खेलेंगे होली। इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा में 36,405 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 33,552 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। 2853 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। हाईस्कूल की कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत छह विद्यार्थियों में सभी उपस्थित रहे। उधर, सीबीएसई विद्यार्थी निश्चिंत होकर होली का आनंद नहीं ले सकेंगे। इस कारण सीबीएसई दसवीं की अंतिम परीक्षा 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन और बारहवीं की परीक्षा साइकोलॉजी विषय के साथ चार अप्रैल को समाप्त होगी। ऐसे में होली के दिन विद्यार्थियों के बीच परीक्षा की चिंता भी बनी रहेगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
