• Mon. Feb 9th, 2026

फरह में पेट्रोल से जली प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत

ByVijay Singhal

Mar 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव कौह में गत दिन सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को उसके ही घर में पेट्रोल डालकर जला दिया था। भागते समय वह खुद भी घायल हो गया था। बुधवार को महिला ने आगरा के एसएन अस्पसताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार दोपहर गांव में एक प्रेमी अपनी बहन की देवरानी के घर साड़ी पहनकर आया। यहां किसी बात पर प्रेमी और प्रेमिका में कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए प्रेमी ने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगा दी। भागते समय ग्रामीणों से घिरने पर वह छत से गिरकर घायल हो गया। आग से महिला 70 फीसदी तक जल गई थी। महिला की मौत के बाद पति ने थाना फरह में घायल प्रेमी पलवल के हसनपुर निवासी उमेश के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के अनुसार उनके बड़े भाई का साला उनकी पत्नी पर शुरू से गलत नियत रखता था। इसी को चलते उसने मंगलवार को उनकी पत्नी को पेट्रोल डालकर जला दिया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी का पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.