• Fri. Nov 13th, 2026

मथुरा वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी: शशांक चौधरी

Byvijay.singhal1233

Mar 13, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। होली पर्व पर व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम ने अकेले वृंदावन नगर की विशेष साफ सफाई के लिए 300 से अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी स्वयं सफाई कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर आवारा पशु के आवागमन को रोकने के लिए एक अलग से टीम लगाई हुई है। इसके अलावा नगर के विद्यापीठ चौराहा अटला चुंगी क्षेत्र हरी निकुंज के आस पास प्रकाश सफाई चूना छिड़काव पेयजल आदि निगम से संबंधित कार्य के लिए अपर नगर आयुक्त को विशेष निर्देश दिए हैं। मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि बड़ी संख्या में होली पर्व बनाने के लिए श्रद्धालु मथुरा वृंदावन में आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम संकल्पबद्ध हैं। प्रमुख मंदिरों के आसपास सफाई के लिए टीम रात दिन काम कर रही है। निगम के सभी कार्यों पर निगरानी के लिए अलग-अलग जोन के अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त पर्यवेक्षण कर रहे हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.