• Thu. Nov 12th, 2026

व्रन्दावन के श्री रंगनाथ मंदिर में 10 दिवसीय भव्य ब्रह्मोत्सव 17 मार्च से

Byvijay.singhal1233

Mar 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्री रंगनाथ मंदिर में 17 मार्च से 10 दिवसीय भव्य ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ होगा। यह उत्सव रामानुज संप्रदाय की वैदिक परंपरा के अनुसार विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगा। मंदिर प्रबंधन ने इस उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजित पत्रकार वार्ता में स्वामी रघुनाथ आचार्य ने बताया कि रंगनाथ मंदिर में वर्षभर मंगल उत्सवों की शृंखला जारी रहती है लेकिन इन सभी में ब्रह्मोत्सव सबसे प्रमुख है। उत्सव की शुरुआत अंकुरारोपण, देव आह्वान एवं ध्वजारोहण से होगी, जिसमें दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वान वैदिक मंत्रों का उच्चारण करेंगे। मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि उत्सव का मुख्य आकर्षण विशाल चंदन निर्मित रथ होगा, जिसमें 23 मार्च को ठाकुर गोदारंगमन्नार भगवान विराजित होकर भक्तों को कृतार्थ करेंगे। 24 मार्च को आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। 26 मार्च को पुष्पक विमान पर विराजमान ठाकुरजी के साथ इस महोत्सव का समापन होगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.