• Thu. Nov 12th, 2026

मथुरा रेलवे जंक्शन पर भीड़ बढ़ने पर दो घंटा पहले प्लेटफार्म पर मिलेगा प्रवेश

Byvijay.singhal1233

Mar 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर ट्रेन आने से दो घंटा पहले ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिससे होली पर भीड़भाड़ की स्थिति न बने। जिन यात्रियों की ट्रेन आने में तीन से चार घंटे का समय होगा उन्हें रेलवे परिसर में ही इंतजार करना होगा। यह तैयारी आगरा रेल मंडल की ओर से होली पर्व के लिए की गई है। इस बार डीआरएम के निर्देश पर रेलवे ने रेलवे जंक्शन पर खासे प्रबंध किए हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन पर बाहर से आने वाले यात्री काफी संख्या में आ रहे हैं, ऐसे में शाम के समय सबसे ज्यादा भीड़ स्टेशन पर हो रही है। उन्होंने कहा कि जंक्शन के तीनों प्रवेश द्वार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेन आने के दो घंटे पहले ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। इससे प्लेटफार्म पर भीड़ की स्थिति सामान्य रहे। वहीं प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी के ढाई सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी को तैनात किया है। रेलवे अधिकारी लगातार निगरानी किए हैं। उन्होंने बताया कि जंक्शन के 11 प्लेटफार्म पर लगातार सुरक्षा अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी कर रहे हैं। वहीं, बिना टिकट यात्री प्लेटफार्म में नहीं घुस पाएंगे। जंक्शन के प्रवेश द्वार एक पर आगमन द्वार के पास आरपीएफ के साथ वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे। ये कर्मचारी रेलवे टिकट देखने के बाद ही यात्री को प्लेटफार्म तक जाने की अनुमति प्रदान करेंगे।
रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जंक्शन पर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ को लगाया गया है। अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.