• Tue. Feb 10th, 2026

श्रीमद्भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अक्षय भंडार

ByVijay Singhal

Mar 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की परिक्रमा मार्ग स्थित सुखधाम आश्रम में बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज के सानिध्य में होली के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन हो रहा है। व्यासपीठ से जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह भगवान की समस्त लीलाओं और अवतारों का ज्ञान कराने वाली कथा है।।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महानता को दर्शाया गया है। यह ग्रंथ सकाम कर्म, निष्काम कर्म, ज्ञान साधना, सिद्धि साधना, भक्ति, अनुग्रह, मर्यादा, द्वैत-अद्वैत, निर्गुण-सगुण का गूढ़ रहस्य बताता है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त पापों का क्षय होकर भगवान की भक्ति सहज में प्राप्त होती है। वृंदावन की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि यह परब्रह्म परमेश्वर श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति श्रीराधारानी की पावन लीला भूमि है। उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले भी वृंदावन में काफी समय व्यतीत कर चुके हैं और अब भी अधिक से अधिक यहां रहना चाहते हैं। श्रीराधा रमण मंदिर के सेवायत पुंडरीक गोस्वामी, श्री तुलसीपीठ चित्रकूट के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास महाराज, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, समाजसेवी पं. शोभाराम शर्मा, पुनीत खेतावत, मोहन सिंह, डॉ. राधाकांत शर्मा, बाबा रामकृष्ण दास, माधव दास एवं विष्णु पुरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.