हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जुगल जोड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित रंगीली कुंज आश्रम के राधा रंगीली धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रिया शरण दास को महंत नियुक्त किया गया। ट्रस्ट के संरक्षक बाबा श्याम दास महाराज ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी और साधु-संतों ने चादर ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। बाबा श्याम दास महाराज ने बताया कि गो सेवा, संत सेवा और अन्य धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी अब प्रिया शरण दास निभाएंगे और आशा है कि वे इसे श्रेष्ठ रूप से आगे बढ़ाएंगे।।महंत गोरी लाल, आचार्य स्वामी किशोर दास, पीठाधीश्वर दीनबंधु शरण देव महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण दास, बाबा मुखिया भक्त माली किशोरी शरण सहित कई संत उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
