• Sat. Oct 17th, 2026

विधायक ने दौलतपुर में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Byvijay.singhal1233

Oct 8, 2022
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मांट के विधायक राजेश चौधरी ने रात को गांव दौलतपुर में चौपाल में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कोई भी समस्या पर बिना किसी अन्य आदमी या ठेकेदार के सीधे संपर्क करने को कहा। चौपाल में विधायक ने ग्रामीणों से बारी-बारी बिजली, खाद के मिलने, तहसील की समस्याएं पूछीं। यहां बाल्मीकि महिलाओं ने हैंडपंप लगवाने की मांग की। विधायक ने तत्काल सबमरसेबल के आदेश दिए। ग्रामीणों ने उन्हें 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि इसमें लिखे कुछ काम स्वीकृत हो चुके हैं। उन पर एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा। शेष कार्य भी शीघ्र होंगे। इस दौरान बीडीसी भूरा पहलवान ने विधायक का साफा बांधकर स्वागत किया। चौपाल में पूरनलाल शर्मा, होशियार सिंह, कंचन चौधरी, मास्टर मुंशी सिंह, वीरी सिंह, बिहारी लाल, घोसी प्रधान, सुभाष प्रधान, खिम्मो प्रधान, करतार सिंह, उमाकांत कटारा, दिनेश अग्रवाल, लाखन मौसा, मुकेश निषाद आदि रहे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.