• Fri. Feb 13th, 2026

एसडीएम सदर से मिलने पहुंचे अधिवक्ताओं की नोकझोंक

ByVijay Singhal

Mar 6, 2025
Spread the love
मथुरा। एसडीएम सदर प्रशिक्षु आईएएस रिंकू सिंह राही की राजस्व अधिवक्ताओं से नोकझोंक हो गई। थोड़ी देर में सुलह होने के अब बृहस्पतिवार को बैठक होगी। दरअसल, डीएम सीपी सिंह ने मंगलवार को प्रशिक्षु आईएएस रिंकू सिंह को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी दी है। बुधवार को राजस्व अधिवक्ताओं से मुलाकात किए बगैर ही कोर्ट की कार्यवाही प्रारंभ कर दी थी। इससे अधिवक्ता नाराज हो गए और नोकझोंक शुरू हो गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। बार अध्यक्ष ने बताया कि मामला शांत हो गया है। अब बृहस्पतिवार को बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम सदर का कहना है कि अधिवक्ता किसी मामले की सिफारिश लेकर आए थे। अगर कोई शिकायत है तो नियमानुसार ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.