• Sun. Feb 15th, 2026

नौहझील में लाठियों को तेल पिला रहीं हुरियारिनें

ByVijay Singhal

Mar 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के कस्बे में लठामार होली का आयोजन 5 मार्च को होगा। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। वहीं लठामार खोली खेलने के लिए हुरियारिनें लाठियों को तेल पिला रहीं हैं। हुरियारे भी लाठियों के वार से बचने के लिए ढालों को सुसज्जित करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही हुरियारिनें लड्डू व मेवा का सेवन कर रहीं। लहंगा व चुन्नी भी तैयार कर रहीं हैं। दूसरी ओर हुरियारे दूध व घी का सेवन कर रहे। लहंगा चुन्नी तैयार करने में लगी हुई हैं।हुरियारिन सरिता कहती हैं कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरी ससुराल में लठामार होली खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। किरण ने कहा कि वह अबकी तीसरी बार होली खेलेंगी। अनुप्रिया ने बताया कि शादी से पूर्व उन्होंने लठामार होली को पहली बार टीवी पर देखी थी। कुछ वर्ष से राधारानी की कृपा से इसे खेलने का सौभाग्य मिला है। रेखा ने बताया कि लठामार होली के बारे शादी से पहले सहेलियों के साथ करती थी। आज राधरानी की कृपा से उसी होली को खेलने का अवसर मिल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.