• Sun. Feb 15th, 2026

बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों काे दी विदाई

ByVijay Singhal

Mar 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ललित मोहन शर्मा, भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. खुशवंत सिंह और डॉ. रवीश शर्मा ने किया। छात्र-छात्राओं ने समारोह को अविस्मरणीय बनाने के लिए संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा गायन और वादन की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान एक विशेष क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए। वॉलपेपर प्रदर्शनी के अंतर्गत भौतिकी के नवीनतम शोध एवं विज्ञान के रोचक तथ्यों को प्रदर्शित किया गया, जिसे सभी ने सराहा। प्रो. ललित मोहन शर्मा ने कहा कि विदाई सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। डॉ. रवीश शर्मा ने भी विचार रखे। डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. शिवराज भारद्वाज, डॉ. केवाई सिंह, हिम्मत सिंह, पंकज कुशवाहा, डॉ. रुद्राक्ष तिवारी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.