मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाने के लिए बेताब ब्रज के कलाकारों ने रविवार को ऑडिशन के दौरान निर्माताओं का दिल जीत लिया। फिल्म में ब्रज से 70 फीसदी कलाकारों का चयन होना है। इसके बद ब्रज में ही फिल्म की शूटिंग होगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष व फिल्म के प्रोड्यूसर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास को लेकर फिल्म बनाई जाएगी। इस फिल्म में बृज के 70 फीसदी कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। इसी कड़ी में रविवार को निजी होटल में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया। इस दौरान 250 प्रतिभागियों में से करीब 70 कलाकारों का चयन किया गया है। आगरा, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, दिल्ली समेत अन्य शहरों से कलाकार पहुंचे थे। उन्होंने बताया है कि जल्द ही कालाकारों के नाम प मुहर लग जाएगी। वहीं प्रोड्यूसर प्रकाश पाटिल और निर्देशक गौरव मिश्रा ने बताया कि फिल्म में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास के साथ-साथ ब्रज संस्कृति का भी ध्यान रखा गया है। इस दौरान कोरियोग्राफर माया मिश्रा, एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर मोनू राजावत, लाइन प्रोड्यूसर गोपाल ठाकुर, पंडित श्यामानंद महाराज, मनोज चौधरी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
