हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मौसम में हो रहा बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। दिन में गर्मी होने से लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने लगे हैं। इससे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। पर्चा से लेकर दवा काउंटर और पैथॉलाजी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सबसे ज्यादा मरीज फिजिशियन कक्ष में देखे गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि फरवरी माह में तापमान ज्यादा रहा। जबकि होली तक सर्दी रहती थी, लेकिन अब दिन में गर्मी से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिया है। ठंडी हवा उन्हें बीमार कर रही है। सीनियर फिजिशियन डाॅ. रवि महेश्वरी ने बताया कि इस समय वायरल बुखार, खांसी, गले में दर्द आदि के ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी है। मथुरा। मौसम में हो रहा बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। दिन में गर्मी होने से लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने लगे हैं। इससे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। पर्चा से लेकर दवा काउंटर और पैथॉलाजी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सबसे ज्यादा मरीज फिजिशियन कक्ष में देखे गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि फरवरी माह में तापमान ज्यादा रहा। जबकि होली तक सर्दी रहती थी, लेकिन अब दिन में गर्मी से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिया है। ठंडी हवा उन्हें बीमार कर रही है। सीनियर फिजिशियन डाॅ. रवि महेश्वरी ने बताया कि इस समय वायरल बुखार, खांसी, गले में दर्द आदि के ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
