• Wed. Nov 18th, 2026

मथुरा के सोंख में कनेक्शन काटने पर व्यापारियों का हंगामा

Byvijay.singhal1233

Mar 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में बकाया बिल की धनराशि वसूलने गई बिजली विभाग की टीम के कनेक्शन काटने पर शुक्रवार को व्यापारियों ने हंगामा किया। केबल जुड़ने के बाद मामला शांत हुआ। पूरे मामले में जेई ने अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। कस्बे के गोवर्धन रोड पर व्यापारी कमल अग्रवाल की तेल मिल में बिजली के दो कनेक्शन हैं। बकाया भुगतान की वसूली करने के लिए जेई सतीश चंद टीम के साथ तेल मिल पहुंंचे। व्यापारी के अनुसार, उन्होंने दोपहर बाद भुगतान के लिए कहा तो भी कनेक्शन काट दिया गया। इसे लेकर विद्युत टीम और व्यापारी के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा करते हुए उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की तो कनेक्शन जोड़ दिया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि जेई आए दिन व्यापारियों को भुगतान के नाम पर परेशान करते हैं। व्यापारी ने दोपहर बाद बिल भुगतान करने के लिए कहा था। जेई सतीश चंद ने बताया कि व्यापारी के कनेक्शन पर सात हजार रुपये का बकाया बिल था। बिल भुगतान का अंतिम दिन था। इस मामले में उन्होंने चौकी में अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। वहीं अभद्रता का वीडियो भी है। इस कारण तत्काल कनेक्शन काटा गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.