• Wed. Feb 18th, 2026

भैंस के बराबर सरकार ने लगाई अनुसूचित जाति के परिवार की इज्जत की कीमत: चंद्रशेखर

ByVijay Singhal

Mar 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को करनावल में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान सांसद भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। पीड़ित बेटियों को एक-एक लाख रुपये की सरकारी मदद मिलने पर कहा कि सरकार ने अनुसूचित जाति के परिवार की इज्जत की कीमत भैंस के बराबर लगाई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा और 5 एकड़ जमीन का पट्टा देने की मांग की। सांसद ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। परिवार के लोगों के साथ ही दोनों बेटियों से भी मुलाकात की। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में भी उन्होंने जाना। बेटियों के पिता ने सुरक्षा की मांग करते हुए शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग की। सांसद ने पीड़ित परिवार को हर कदम पर उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा सभी अपने एक वक्त के खाने के रुपये जरूर पीड़ित परिवार को दें। सांसद ने बेटियों की शादी के दिन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहने के लिए भी अपील की। पुलिस की कार्रवाई को संतोषजनक बताने के साथ ही सरकार पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने पर निशाना साधा। कहा कि सरकार ने पीड़ित परिवार के अपमान की कीमत एक लाख रुपये लगाई है। एक लाख रुपये में आज मोटरसाइकिल भी नहीं आती है, लेकिन ये बात शायद समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और सीएम योगी आदित्यनाथ को नहीं पता। जनता से भैंस की कीमत पूछते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि आज के समय में एक लाख रुपये की भैंस आती है। अनुसूचित जाति के परिवार की इज्जत की कीमत सरकार ने भैंस के बराबर लगाई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.