हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मशहूर निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी और उनकी टीम ब्रज के कलाकारों का ऑडिशन और कई क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद मुंबई रवाना हो गए है। ब्रज के 30 कलाकारों को आगामी फिल्म में मौका देने के लिए भी आश्वस्त कर गए हैं। सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी के आग्रह पर फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी मथुरा आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री किरण जुनेजा सिप्पी, फिल्म के निर्देशक उत्कर्ष जाधव व अन्य सदस्य पहुंचे। शुक्रवार को टीम ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया केसी घाट, राधारानी मान सरोवर मंदिर, मथुरा रोड स्थित जयपुर मंदिर, गोवर्धन का कुसुम सरोवर और आगरा के प्रमुख स्थान शामिल रहे। टीम ने इन स्थलों को फिल्म की शूटिंग के लिए उपयुक्त पाया और स्थानीय संस्कृति व सौंदर्य को कैमरे में कैद करने की योजना बनाई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
