• Wed. Feb 18th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर सांसद हेमामालिनी ने प्रभु के किए दर्शन

ByVijay Singhal

Mar 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सांसद हेमामालिनी शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर आरती में शामिल हुईं और भगवान का आशीर्वाद लिया। साथ ही ब्रज के उत्थान की कामना की। इससे पहले सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा के साथ वह संस्थान की प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी से मुलाकात की। इसके बाद वह आरती में शामिल हुईं। इस दौरान करीब 10 मिनट तक सांसद राधाकृष्ण के युगल स्वरूप को निहारती रहीं। उन्होंने शृंगार और सज्जा की प्रशंसा की। इसके बाद पूजाचार्यों ने उन्हें प्रसाद व चुनरी प्रदान की। साथ ही यमुना शुद्धिकरण को लेकर सांसद पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी। साथ ही खुद भी यमुना का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.