हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव करनावल में अनुसूचित जाति के दुल्हनों और बरातियों को पीटने के मामले में पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। यहां दबंग पिछले काफी समय से अनुसूचित समाज पर अत्याचार करते चले आ रहे हैं। पिछले 8 साल से हमलावरों में एक दबंग परिवार ने पीड़ित परिवार का एक बीघे खेत पर कब्जा कर रखा था। इस मामले को मिडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। गांव करनावल पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने खबर का संज्ञान लिया। साथ ही जिलाधिकारी को दबंगों के कब्जे से पीड़ित की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए। डीएम ने भी मौके ही तहसीलदार को जमीन की पैमाइश कर जमीन कब्जा मुक्त कराने के आदेश दे दिए। डीएम के आदेश पर बुधवार को ही तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल पीड़ित के साथ खेत पर गए। यहां उन्होंने पीड़ित के खेत के पास बने मकान और खेत की पैमाइश की। बुधवार को पैमाइश पूरी नहीं हो पाई। इसलिए बृहस्पतिवार को पुनः पैमाइश होगी। कानूनगो श्याम सुंदर कौशिक ने बताया कि गौशाला में पीड़ित का एक मकान बना है। यह पट्टे की जमीन है। पीड़ित के अनुसार बसपा सरकार में उसके पिता के नाम सरकार ने 0.372 हेक्टेयर जमीन का पट्टा किया था। इसमें से कुछ जमीन पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने दबा ली है। मौके पर तहसीलदार सौरभ यादव के नेतृत्व लेखपाल आकाश और मुकेश कुमार ने पट्टे की जमीन की पैमाइश की। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पैमाइश पुनः की जाएगी। कब्जा किए खेत में खड़ी है दबंगों की फसल पीड़ित के एक बीघा खेत को पिछले आठ साल से दबंग जोत रहे हैं। वही उसमें होने वाली फसल को काटते हैं। डीएम के आदेश के बाद खेत की भी पैमाइश की गई। वर्तमान में खेत में गेहूं की फसल खड़ी हुई है। पैमाइश में यदि साबित हो कि खेत पीड़ित परिवार की है तो खेत के साथ उसे फसल भी मिलेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
