हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। शिवालयों में अर्द्धरात्रि में 12 बजे से ही कांवड़ियों ने भोलेनाथ का अभिषेक करना शुरू कर दिया। मंदिरों को फूलों की माला से सजाया गया। भूतेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को भी कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर पूजन किया। कांवड़ियों के चलते मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। शहर के भूतेश्वर महादेव, रंगेश्वर महादेव, गोकर्णेश्वर महादेव, और गर्तेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य भोलेनाथ मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व मनाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंदिरों को पूर्व संध्या पर ही सजा लिया गया। बुधवार सुबह से ही नवविवाहिताएं भी शिव मंदिर में जेहर चढ़ाने के लिए जाएंगी। महाशिवरात्रि पर महादेव के लिए श्रद्धालु व्रत रखेंगे। मंदिर के महंत ने बताया कि कांवड़ियों का ताता सुबह से ही लग गया। वृंदावन से आने वाले कांवड़ियों ने भूतेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया। आचार्य कमलेश्वर नाथ ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक अवश्य करें। महाशिवरात्रि की कथा भी भक्तों को सुननी चाहिए। पूजा-अर्चना में बेलपत्र एवं धतूरे फल अवश्य प्रयोग करें। बताया कि लक्ष्मी प्राप्ति श्री वृद्धि के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें। उन्होंने कहा कि भक्तों को सुबह मंदिर पर पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा पाठ अवश्य करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
