• Sun. May 17th, 2026

चार धाम मंदिर के कर्मचारियों ने लगाया शोषण का आरोप, हंगामा

ByVijay Singhal

Feb 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा स्थित चार धाम मंदिर के गेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों ने मंगलवार को हंगामा किया। तय वेतन से कम मिलने पर आक्रोश जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मंदिर के गेस्ट हाउस में हाउसकीपिंग का काम करने वाले सरन दास, भगवान सिंह, पवन कुमार आदि का आरोप था कि प्रबंधन उन्हें तय वेतन से कम दे रहा है। प्रबंधन की मंशा के अनुरूप काम न करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जा रही हैं। कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त को भी शिकायत दी। इसमें बताया कि काम देते वक्त उन्हें 17600 रुपये वेतन देने का वादा किया गया था। ईपीएफ व ईएसआईसी का अंशदान काटकर 14600 दिया जाना तय था। जब वेतन की मांग की तो उन्हें 11600 रुपये दिए गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.