उन्होंने कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद भी गरीब अपनी बेटी की शादी नहीं कर पा रहा है। दबंग बेटियों और बरातियों को पीट रहे हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में इसी तरह का हाल है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में पति-पत्नी की हत्या, गोरखपुर में बच्चे की हत्या, अयोध्या में बच्चे की हत्या, हाथरस में बघेल की हत्या मथुरा में कई स्थानों पर गरीबों पर हुए अत्याचार इसका जीता जागता सबूत हैं। बसपा प्रतिनिधिमंडल में आए पूर्व मंत्री अजय सिंह गौतम ने कहा कि योगी बाबा का बुलडोजर कहां है। यहां गरीब बेटियों की जिंदगी दांव पर लगी है। पूरा परिवार दबंगों के कारण भयभीत है और बाबा का बुलडोजर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने हमलावरों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग प्रदेश सरकार से की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन, पूर्व विधान परिषद सदस्य भीमराव अंबेडकर, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, आगरा मंडल प्रभारी अजय शील गौतम, आगरा जिलाध्यक्ष विमल वर्मा, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष बृजेश वरुण, मथुरा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
