हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय गो अनुसंधान केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के 2.48 लाख किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से दो-दो हजार रुपये के हिसाब से 49.60 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। कार्यक्रम का भाजपा सांसद हेमा मालिनी, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, विवि के कुलसचिव डाॅ. अरुण कुमार मंदान, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. यशपाल बघेल, रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि जिले के अन्नदाता को पीएम किसान निधि काफी मददगार साबित हो रही है। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार था, उनका यह इंतजार आज पूरा हो गया है। जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी, निदेशक प्रसार डॉ. अतुल सक्सेना, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. वाईके शर्मा, डाॅ. बृजमोहन, डाॅ. रविंद्र कुमार राजपूत, डाॅ. नंदराम राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
