हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में दो दिन पूर्व रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर बच्चों के झगड़े के बाद सोमवार रात को कस्बा के मोहल्ला व्यापारियन में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव और कांच की बोतलें फेंकी गई। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिला सहित आधा दर्जन पुरुषों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि दो दिन पूर्व कस्बा के मोहल्ला व्यापारियान में निजाम एवं नकैती उर्फ शकील के परिवार के बच्चों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति को शांति में भंग में पाबंद कर दिया।
इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों ने छतों से ईंट, पत्थर व कांच की बोतलें एक दूसरे पर फेंकी। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख कुछ लोग भाग गए, जबकि एक दर्जन के करीब घायलों को फरह सीएचसी उपचार के लिए भेजा। यहां से चिकित्सकों ने दो महिला सहित आधा दर्जन पुरुषों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार घायलों में एक पक्ष के जमील, नदीम, एहसान, इस्लाम, नईम, निजाम, बल्लू वहीं दूसरे पक्ष के शकील, सन्नो, काले, शकील आमिर, चंदू, आरिफ अंचु, अजान शामिल है। पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
