हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और निगरानी के उद्देश्य से वृंदावन परिक्रमा मार्ग के लिए बनाया गया कमांड और कंट्रोल सेंटर देखरेख के अभाव में बदहाल है। आधुनिक तकनीक से लैस इस सेंटर व उपकरणों पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे।इस सेंटर में तीन एलईडी स्क्रीन, एक कंप्यूटर, दो एयर कंडीशनर (एसी) और एक अत्याधुनिक सर्वर लगाया गया था। इतना ही नहीं परिक्रमा मार्ग में 300 से ज्यादा कमरे भी लगवाए गए थे, लेकिन इनमें भी ज्यादातर बंद पड़े हैं। यह सेंटर वृंदावन कोतवाली की नई इमारत में वर्ष 2021 में स्थापित किया गया था और इसकी देखरेख की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों को सौंपी गई थी, लेकिन समय के साथ लापरवाही ने इसे बेकार बना दिया। यह सेंटर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के फंड से बनाया गया था, जिसका उद्देश्य था श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और परिक्रमा मार्ग की निगरानी करना, लेकिन आज स्थिति यह है कि इस परियोजना की किसी को कोई परवाह नहीं। इमारत पर लगा वित्त पोषित का बोर्ड भी अब उपेक्षा की कहानी बयां कर रहा है। देखरेख का अभाव बना समस्या की जड़
सेंटर की देखरेख के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। बोर्ड पर लिखा है पर्यटन विभाग के अंतर्गत। यह सेंटर थाने में होने के कारण जिम्मेदारी पुलिस की भी है, लेकिन थाना पुलिस को फुर्सत ही नहीं है। सेंटर के बारे में जब इंस्पेक्टर रवि त्यागी से बात की तो उन्हें जानकारी तक नहीं थी कि यहां एलईडी लगी भी हैं या नहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
