• Sun. May 17th, 2026

दुल्हन और बरातियों को पीटने वाले 9 हमलावर गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव करनावल में दुल्हन और बरातियों को पीटने वाले 15 हमलावरों में से रिफाइनरी पुलिस तीन दिन में 9 हमलावरों को गिरफ्तार कर पाई है। थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि सभी हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सोमवार को लोकेश उर्फ पिंटर, रोहताश, श्रीपाल, पवन, ब्रजेश, रवि उर्फ बटुआ को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने दुल्हनों से छीनी गई पीली धातु की अंगूठी, लोहे की सरिया, डंडा बरामद किया है। जबकि दीपक, अनिल और सतीश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.