हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 102 के समीप आगरा से नोयडा जा रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में भीषण आग लग गई। कार में सात लोग सवार थे, जिसमें छह लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मथुरा के एक निजी अस्पताल में सभी को भर्ती कराया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात दो बजे करीब थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 102 के समीप ये हादसा हुआ। आगरा से नोएडा की तरफ़ जा रही कार अचानक से अनियत्रित होकर पलट गई। कार जैसे ही मार्ग पर घिसटी, तो उसमें आग लग गई। आग की लपटों में कार सवार मनोज, अनिल, राजेश, मायाराम, सुरेश और श्याम निवासी लाल कुआं राजगढ़ जनपद चुरू राजस्थान बुरी तरह झुलस गए। हादसा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस और टोल कर्मियों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यमुना एक्सप्रेस वे टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि हादसे में कार में आग लगने से छह लोग झुलसे हैं, जिसके बाद सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
