हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने सुबह करीब आठ बजे एडीएम वित्त योगानंद पांडेय के साथ नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम ने सफाई कर्मचारियों के साथ चाय पीकर उनका मनोबल बढ़ाया। नंदगांव रोड पर डीएम ने अपने काफिला को रोककर एक दुकानदार द्वारा किए अतिक्रमण को हटाने को कहा। वहीं अस्थायी गोशाला एवं पशु चिकित्सालय के समीप प्रतीक्षालय का निरीक्षण करते हुए भगवती रोड, सब्जी मंडी, पंजाबी बाजार, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड पहुंचे। जहां डीएम ने कुल्लड़ में चाय की चुस्की लेते हुए कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। नगर पालिका ईओ निहाल सिंह को आदेश दिए कि नगर की सफाई व्यवस्था में कोताही न बरती जाए। हर हालत में नगर को साफ सुथरा रखा जाए। कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठान समय से कराते हुए निर्धारित स्थान पर डलवाया जाए। साथ ही गंदगी फैलाने वाले लोगों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
