• Sun. May 17th, 2026

बदमाश ने घर में घुसकर वृद्धा को पीटा, ले उड़ा बाइक व फोन

ByVijay Singhal

Feb 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र की बाजना चौकी से महज 200 मीटर दूर दिनदहाड़े घर में लूटपाट की गई। विरोध पर बदमाश ने वृद्ध महिला को पीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बेहोश होने पर बदमाश बाइक व मोबाइल फोन ले उड़ा। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। महाराम गढ़ी निवासी हरिश्चंद्र निवासी वर्तमान में निर्फाद अस्पताल के सामने रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को मेरी मां लालो देवी (63 ) घर पर अकेलीं थीं। तभी एक लुटेरा घर में घुस आया और घर में खड़ी बाइक ले जाने लगा। मां के विरोध करने उसने सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे मां बेहोश होकर गिर गईं और लुटेरा बाइक व मोबाइल फोन ले उड़ा। घर पहुंचने पर मां को अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने मथुरा रेफर कर दिया, जहां उपचार चल रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस की दो टीमें चोर की तलाश में जुटीं हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान बाजना निवासी के रूप में हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.