• Sun. May 17th, 2026

व्रन्दावन में हरे पेड़ काटने पर 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Feb 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के सुनरख क्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन नामजद समेत कुल सात लोगों के खिलाफ थाना जैंत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना शुक्रवार की है। हरे कृष्णा आर्चिड के पास बिना अनुमति पेड़ काटने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों को देखते ही पेड़ काट रहे लोग आरा मशीन छोड़कर मौके से भाग गए थे। जांच के दौरान मौके पर एक दर्जन से अधिक कटे हुए विलायती बबूल के पेड़ मिले और आरा मशीन भी बरामद की गई। वन रक्षक जयवीर सिंह ने थाना जैंत में सुनरख बांगर निवासी रामबाबू, सचिन, गिर्राज अपार्टमेंट, छटीकरा मार्ग निवासी अखिल सिंघला व चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.