• Sun. May 17th, 2026

ब्यूटी पार्लर से आ रहीं दुल्हनों संग की ऐसी बर्बरता, बरातियों को किया लहूलुहान; मायूस लाैटा दूल्हा

ByVijay Singhal

Feb 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने अनुसूचित जाति की दो दुल्हनों व उनकी बुआ की पिटाई कर दी। जानकारी जब परिजन व बरातियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। दबंगों ने उन्हें भी पीटा। इससे नाराज बरात बिना दुल्हन के लिए लौट गई। गांव में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 15 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आधा दर्जन के करीब लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि गांव करनावल निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों की शुक्रवार को शादी थी। गोवर्धन के पूंछरी से बरात गांव में आई थी। दोनों दुल्हनें रात 9.30 बजे के करीब अपने फूफा व बुआ के साथ ब्यूटी पार्लर से गांव लौट रही थीं। रास्ते में गांव गौशाला के समीप करनावल के रहने वाले यादव लोकेश, रोहताश और सतीश की बाइक से कार टच हो गई। बाइक सवार युवक और कार चालक दुल्हन के फूफा में विवाद हो गया। युवकों ने कार में सवार दुल्हन उनकी बुआ को गाड़ी से नीचे उतार लिया और पिटाई कर दी। आरोप है कि दुल्हन और उसकी बुआ पर कीचड़ भी फेंका। दुल्हनों से शादी की अंगूठी और फूफा के गले से सोने की चेन छीन ली। जानकारी पर दुल्हन के परिजन व बराती मौके पर पहुंच गए। उधर, युवकों के परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए। मारपीट में दुल्हन के पिता के सिर में चोट आई। अन्य कई लोग भी घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कार से बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.