• Sun. May 17th, 2026

खाद्य विभाग ने नमकीन, चॉकलेट व बादाम मिल्क कराया नष्ट

ByVijay Singhal

Feb 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाशिवरात्रि और होली पर्व के चलते लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके, इसके लिए खाद्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। गोवर्धन के नगर पंचायत बरसाना के खाद्य कारोबारियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ लठामार होली के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों जितेंद्र सिंह, मोहर सिंह और अरुण कुमार ने बैठक की। साथ ही अभियान चलाकर नमकीन, चॉकलेट व बादाम मिल्क नष्ट कराया। खाद्य कारोबारियों को अपने खाद्य प्रतिष्ठान में पर्याप्त सफाई व्यवस्था रखने, मिलावटी सामान न बेचने, रेट लिस्ट लगाने और खाद्य पंजीकरण प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। बरसाना में फूड सेफ्टी ऑन व्हील सचल प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की घरेलू स्तर पर जांच करने की जानकारी सूचना, शिक्षा, संचार के माध्यम से लोगों व श्रद्धालुओं को दी। इस दौरान पेड़ा, मिल्क केक, बर्फी, लड्डू, जलेबी, बूंदी, रबड़ी, मावा, बेसन के लड्डू सहित 15 नमूनों को जांचा गया। किसी भी नमूने में मिलावट नहीं पाई गई। बरसाना चौक पर स्थित नरेश की केक शॉप से पेस्ट्री का नमूना संग्रहीत किया और लगभग 5000 रुपये मूल्य के कालातीत दिनांक के नमकीन, चॉकलेट, बादाम मिल्क, कोल्ड ड्रिंक को नष्ट कराया गया। यमुना एक्सप्रेस-वे के वृंदावन कट पर स्थित ब्रज चौपाटी रेस्टोरेंट में मिलावट की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश द्वारा अरहर की दाल का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत सिंह द्वारा मथुरा में धर्मपुरा और ओल स्थित डेयरियों से खोया और घी का एक-एक नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.