• Mon. May 18th, 2026

मथुरा में अप डाउन की 6 ट्रेनें कीं निरस्त, यात्री हुए परेशान

ByVijay Singhal

Feb 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रयागराज महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच के कारण शुक्रवार को अप डाउन की 6 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इसके कारण अन्य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ जाने तथा आने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है, ऐसे में प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। उधर, शुक्रवार को ताज एक्सप्रेस (12279) व ताज एक्सप्रेस (12280) तथा होशियारपुर एक्सप्रेस (11905) और झेलम एक्सप्रेस (11078), झेलम एक्सप्रेस (11077) आगरा कैंट एक्सप्रेस (11906) को निरस्त करना पड़ा। उन्होंने बताया कि स्नान के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जंक्शन से प्रतिदिन शाम को दो प्रयागराज कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं, जिससे श्रद्धालु आराम से प्रयागराज पहुंच सकें। वहीं प्रयागराज के लिए सामान्य टिकट की संख्या भी बढ़ी है, अब प्रतिदिन 950 से अधिक टिकट खरीदी जा रही हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कुंभ के चलते कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं। उनके कोच स्पेशल ट्रेनों में लगाए गए हैं। 30 बसें गईं महाकुंभमहाकुंभ जाने वाले यात्रियों को संख्या को देखते हुए शुक्रवार को नए बस स्टैंड से महाकुंभ के लिए 30 रोडवेज बसें भेजी गईं। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि मथुरा से अब प्रयागराज के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों में 1440 यात्री महाकुंभ के लिए रवाना हुए। कार्यवाहक एआरएम संतोष अग्रवाल ने बताया कि महाकुंभ के लिए 30 बसों को भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.