• Mon. May 18th, 2026

किरन चौधरी ने नौहझील ब्लॉक प्रमुख के साथ खरीदी थी जमीन, बैनामा वायरल

ByVijay Singhal

Feb 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार हुई डीपीआरओ किरन चौधरी की संपत्तियों की विजिलेंस जांच कर रही है। इसी बीच मांट तहसील के पानीगांव में जमीन खरीदने का मामला भी सामने आया था। बुधवार देर रात इस जमीन के बैनामे की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ये बैनामा केवल किरन चौधरी के नाम ही नहीं बल्कि नौहझील की ब्लॉक प्रमुख और विधायक मांट राजेश चौधरी की पत्नी सुमन चौधरी के नाम संयुक्त रूप से हुआ था। बैनामे की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 4 फरवरी को विजिलेंस लखनऊ की टीम ने मथुरा की डीपीआरओ को 70 हजार रुपये लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच विजिलेंस आगरा की टीम कर रही है। टीम किरन चौधरी द्वारा खरीदी गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है। इसमें सीतापुर, अयोध्या और मथुरा में खरीदी गई जमीनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी बीच मांट तहसील के पानीगांव में जमीन खरीदने का मामला भी चर्चा में आया था।
विजिलेंस इसकी तह तक जाती इससे पहले ही बुधवार रात को इस जमीन की खरीद का बैनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बैनामा वायरल हुआ तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। पानीगांव स्थित जमीन किरन चौधरी ने अकेले नहीं खरीदे थी। ये जमीन उन्होंने नौहझील से ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी के साथ संयुक्त रूप से खरीदी थी। बाकायदा एक ही बैनामे में सह क्रेता के रूप में दोनों के नाम दर्ज हैं। मामले में नौहझील ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी से जब बात की गई तो उन्होंने डीपीआरओ से किसी भी प्रकार के संबंध से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पानीगांव में एक कृषि योग्य भूमि खरीदी थी। इसी भूमि में से किरन चौधरी ने भी एक हिस्सा खरीदा था। इसीलिए ये बैनामा एक साथ हुआ था। इस भूमि की कीमत बहुत कम है और किसी मुख्य मार्ग पर भी स्थित नहीं है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.