• Sun. May 17th, 2026

मथुरा में बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने वाले 110 वाहनों के चालान

ByVijay Singhal

Feb 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश के पालन के लिए परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने कमर कस ली है। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में टीम ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के पेट्रोल लेने वाले 110 वाहनों के चालान किए। परिवहन विभाग के सहायक संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन प्रथम दल) राजेश राजपूत ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एक से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया था। माह में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन को जागरूक किया था। साथ ही पेट्रोल पंप स्वामियों को भी नो हेलमेट नो फ्यूल के प्रति जागरूक किया। एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश राजपूत, पीटीओ मनोज संदीप चौधरी के साथ शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के पेट्रोल लेने वाले 110 वाहनों के चालान काटे। इसके साथ ही पेट्रोल पंप स्वामियों को पुनः निरीक्षण में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के पेट्रोल देने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.