• Sun. May 17th, 2026

छुट्टा गोवंश को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा से भिड़ा टेंपो, 5 घायल

ByVijay Singhal

Feb 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन स्थित गांव पलसों के समीप  छुट्टा गोवंश को बचाने के चक्कर में टेंपो की ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बरसाना से राधारानी के दर्शन कर लौट रहे कोलकाता के पांच महिला-पुरुष श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि कोलकाता के कुछ श्रद्धालु शुक्रवार की दोपहर बरसाना राधारानी मंदिर के दर्शन कर टेंपो में सवार होकर गोवर्धन जा रहे थे। गांव पलसों के समीप अचानक टेंपो के सामने छुट्टा गोवंश आ गया और टेंपो सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। दुर्घटना में कोलकाता के भवानी दास, शिखा रानी, अलीराम, पाली राय एवं संजय बरौली घायल हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.