हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित आजमपुर गांव में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मांस ले जाते एक महिला को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस और महिला को थाने ले आई। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार को आजमपुर के ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक महिला से मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला अफसाना के कब्जे से 10 किलो के करीब मांस बरामद किया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह छाता से मांस लेकर आई है और गोविंद नगर स्थित अपने भाई के यहां जा रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मांस को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
