हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरी मटर 10 रुपये तो गोभी दो रुपये प्रति किलो भाव से मिल रही है। ऐसे में सब्जी की फसल करने वाले किसान भाव में आई गिरावट से परेशान हैं। हाईवे स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रतिदिन 56 टन हरी मटर और 70 टन से अधिक गोभी आ रही है। सब्जी के भाव में गिरावट के कारण किसानों के साथ सब्जी आढ़तियों को भी नुकसान हो रहा है। सब्जी मंडी के आढ़ती ने बताया कि बदलते मौसम की मार अब सब्जी की खेती करने वाले किसानों पर भारी पड़ रही है। सब्जी की कीमतों में लगातार गिरावट हो आ रही है। किराया भाड़ा लगाने के बाद किसान जब थोक मंडी पहुंच रहा है, तो सब्जी की कीमत औने-पौने दामों पर लगाई जा रही है। शहर के होली गेट के पास बनी सब्जी मंडी में गोभी फुटकर में पांच रुपये मिल रही है। ऐसे में मंडी में आने वाली महिलाएं भी गोभी खूब खरीदकर ले जा रही हैं। उधर, हरी मटर फुटकर में 18 से 20 रुपये प्रतिकिलो मिल रही है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि एक सप्ताह से इनकी कीमतों में गिरावट आई है
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
