हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अच्छे दिन किया आये भाजपाई अपने पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को ही भूल गए आज उनके बलिदान दिवस पर महानगर के डैंपियर नगर स्थित पार्क में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा जबकि 55 वर्षों से लगातार पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नियमित श्रद्धांजलि देने उपस्थित होते थे। जनपद में पार्टी के राज्यसभा सदस्य, लोकसभा सदस्य के अतिरिक्त पांच विधायक मौजूद है साथ ही नगर निगम महापौर भी पार्टी के हैं। आज सुबह 9:30 बजे तक दीनदयाल पार्क के गेट का ताला लगा हुआ था, यदि कोई कार्यकर्ता आया भी होगा तो लौट कर चला गया। 9:35 पर नगर निगम का कर्मचारी मोहम्मद शकील आया उसने देखा कि यहां कोई नहीं है तो वह एक माला खरीद कर लाया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर अर्पित की। ज्ञात रहे कि अभी-अभी दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से विजय हुई है। लेकिन किसी को इस महान व्यक्ति की याद नहीं आई। बताया जाता है पार्टी के बड़े नेता महानगर प्रमुख केंद्रीय बजट के गुणगान में लगे हुए है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
