हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को संकलित विद्यालय अमीरपुर में छात्रों को पेट की कृमि नाशक दवा अलवेडाजोल की गोली खिलाई गई।
इस अवसर पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि साल में दो बार सरकार के द्वारा विद्यालयों में अध्ययन कर रहे बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाती है, जिससे बच्चों में एकाग्रता एवं उनके स्वास्थ का विकास होता है।
उपस्थिति खण्ड शिक्षा अधिकारी बल्देव द्वारा बताया गया कि ब्लॉक के सभी स्कूलों में बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जा रही है जो बच्चे किसी कारण से आज स्कूल मै अनुपस्थित रहेंगे उन्हें 14 फरवरी को यही दवा खिलाई जाएगी।
कार्यक्रम मै विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
7455095736
