हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव हाथिया में डेयरी का बॉयलर फट गया। इससे दो मजदूर घायल हो गए। वहीं ब्लास्ट के बाद बॉयलर दो सौ मीटर दूर खेतों में जाकर गिरा। तेज धमाके से गांव में दहशत फैल गई। हाथिया गांव उम्मेद सिंह ने चार माह पहले 13 लाख का लोन लेकर डेयरी लगाई थी। उन्होंने एक माह पहले गजरौला की एक संस्था के माध्यम से बॉयलर लगवाया। रविवार को पनीर बनाते समय सुबह दस बजे के करीब बॉयलर धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आने से काम कर रहे प्रेम सिंह व राशिद घायल हो गए। प्रेम सिंह के पैर में फ्रैक्चर होने पर उन्हें भरतपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। चर्चा है कि धमाके की आवाज 4 किमी दूर तक सुनाई दी। सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
